फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attempt to steal cash by breaking ATM

Ghazipur News: एटीएम तोड़कर कैश चोरी करने की कोशिश

Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal cash by breaking ATM
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 में लगे एक एटीएम मशीन को बुधवार की रात चोरों ने तोड़ दिया। इसके बाद उसमें रखे कैश को निकालने की कोशिश की। उधर, घटना की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने जांच-पड़ताल की। एटीएम में कितना कैश है की जानकारी किसी को नहीं है।जमनिया रेलवे स्टेशन बाजार के वार्ड नंबर 20 में ओमप्रकाश गुप्ता की दुकान है, जिसमें एक कंपनी की एटीएम लगा है। प्रतिदिन की तरह रात करीब नौ बजे एटीएम बंदकर घर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकान का शटर खोला तो एटीएम देखकर होश उड़ गए। एटीएम मशीन तोड़ी गई थी, देखने पर लग रहा कि उसमें से कैश निकालने की काफी कोशिश की गई। एक्जॉस्ट फैन टूटा हुआ था। सीसीटीवी कैमरे के तार को काट हुआ था। वहीं, घटना के संबंध में ओमप्रकाश गुप्ता की पत्नी गुंजा देवी ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके मुताबिक अनुमान लगाया कि चोर छत के रास्ते अंदर घुस गए होंगे। इसके बाद एक्जॉस्ट फैन को तोड़ दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के तार को काटकर एटीएम मशीन वाले कमरे में दाखिल हुए। चोरों ने एटीएम को तोड़कर उसमें मौजूद रुपये को चुराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त करने के साथ बैट्री और अन्य उपकरण को तोड़ कर फरार हो गए। इस संबंध कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया एटीएम को किसी तोड़ा गया है। अभी कंपनी के लोग नहीं आए हैं, जिकने आने पर पता चलेगा कि उसमें कितना कैश था। पुलिस मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed