फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attack on state president of Swabhiman organization in Ghazipur

UP News: स्वाभिमान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने झोंकी फायरिंग; एक आरोपी दबोचा गया

Fri, 10 Oct 2025 02:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 10 Oct 2025 02:00 PM IST
सार

Ghazipur News: स्वाभिमान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पर हमलावरों ने फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। वहीं बाइक सवार दो आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। वहीं एक आरोपी पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Attack on state president of Swabhiman organization in Ghazipur
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र ब्राम्हणपुरा में शुक्रवार को बाइक सवार तीन हमलावरों ने स्वाभिमान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार पर फायर झोंक दिया। हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी और वह बाल- बाल बच गए।

विज्ञापन

 
नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घेरकर एक हमलावर को पकड़ लिया। जबकि दो हमलावर बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस पकड़े गए हमलावर को हिरासत में लेकर घटनास्थल से मिली बाइक को कब्जे में लिया और छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, घटना के विरोध ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे गाजीपुर-करंडा-वाराणसी मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। करीब 45 मिनट बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी शेखर सेंगर के आश्वासन चक्काजाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
ब्राम्हणपुरा गांव निवासी अमितेश मिश्रा स्वाभिमान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमितेश मिश्रा ने बताया कि वह सुबह घर से निकल कर पास ही एक व्यक्ति के घर पर बैठ थे। करीब 8.11 बजे बाइक सवार की तीन हमलावर पहुंचे और उनको लक्ष्य करके ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर ग्रामीण घटनास्थल के तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों की घेराबंदी को देख दो हमलावर बाइक छोड़कर भाग गए। जबकि तीसरे हमलावर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड में गवाही से पहले हमला करने का आरोप

अमितेश मिश्रा ने बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व 21 अक्टूबर 2017 को बड़े भाई और एक समाचार पत्र के पत्रकार राजेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या की गई थी। यही नहीं आरोपियों ने अमितेश मिश्रा को भी गोली मारी थी। लंबे समय उपचार के बाद वह ठीक हो गए थे। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में गवाही होनी है। ऐसे में आरोपियों ने हत्या का प्रयास किया है। आरोप लगाया कि आरोपियों ने भाड़े पर हमलावरों को हत्या करने की नियत से भेजा था।  

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी
उधर, गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बाइक को कब्जे में लेने के साथ ही हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। करंडा थाना प्रथारी शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed