फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attachment of houses of two wanted in theft and AC-ST case

Ghazipur News: चोरी और एसी-एसटी मामले में वांछित दो के घर कुर्की

Fri, 23 Dec 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Attachment of houses of two wanted in theft and AC-ST case
खानपुर थानक्षेत्र के पटना में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों के घर कुर्की की कार्यवाही की। अमन यादव उर्फ मंटू पुत्र अभिराम और भैयालाल निषाद पुत्र बैजू अप्रैल महीने में गोपालपुर निवासी विजय कुमार की बाइक लूट सहित एससी-एसटी मामले में वांछित थे।
विज्ञापन

पुलिस की लगातार दबिश देने और नोटिस के बाद भी दोनों अभियुक्त पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। शातिर अपराधी भैयालाल निषाद के घर पिछले महीने वाराणसी जिले के चोलापुर पुलिस भी कुर्क की कार्यवाही कर चुकी है। पुलिस ने दोनों वारंटियों के घर से बर्तन, चूल्हा, बक्सा, चारपाई, कुर्सी, बिस्तर, पंखा, आलमारी, सामान रखने के रैक कुर्क कर लिया। कुर्की की कार्यवाही के दौरान ग्रामप्रधान संतोष सहित वारंटियों के घर की महिलाएं मौजूद रहीं। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों शातिर अपराधियों के घर नोटिस चस्पा करने के साथ ही डुगडुगी भी पिटवाई गई थी। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अपराध दंड संहिता के अनुसार कुर्की की कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed