फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attachment notice pasted at the house of the wanted

वांछितों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

Sun, 16 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted at the house of the wanted
दिलदारनगर/ सेवराई थाना क्षेत्र के उसियां गांव पहुंचकर पुलिस टीम ने फरार चल रहे वांछित अपराधी के घर रविवार को कुर्की की नोटिस चस्पा की। वहीं बिहार में भी वांछित के घर भी कुर्की की नोटिस चस्पा की गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि गांव निवासी मेराज कुरैशी गोकशी के मामले में फरार चल रहा है। उसके खिलाफ बीते पांच माह पूर्व गहमर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा में जमानत के बाद वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। गहमर कोतवाली निरीक्षक अशोक तिवारी ने बताया कि उसियां गांव निवासी वांछित मेराज कुरैशी के घर पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है।
विज्ञापन

इधर सेवराई संवाददाता के अनुसार गहमर कोतवाली पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार चल रहा वांछित गोल्डन कुमार निवासी बडड़ा थाना नुआव जिला कैमूर भभुआ बिहार के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। इस संबंध में गहमर कोतवाली निरीक्षक अशोक तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बिहार प्रांत के नुआंव थाना स्थित बढ्ढा गांव स्थित आरोपी के घर पर बिहार पुलिस के साथ नोटिस चस्पा कर पूरे गांव में मुनादी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed