फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attachment notice pasted at the house of the named killers

नामजद हत्यारोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted at the house of the named killers
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फुल्ली जनकपुर मार्ग के किनारे बीते 27 अप्रैल की रात हत्यारों ने फोन पर बुलाकर किसान बदरे आलम की धारदार हथियार से गला काटकर हत्याकर दी थी। इस मामले में बुधवार को पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश पर जमानिया कोतवाली के मुहम्मदपुर गांव में नामजद आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की।
विज्ञापन

27 अप्रैल की रात जमानिया थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी बदरे आलम (44) को फोनकर घर से बुलाकर फुल्ली-जनकपुर मार्ग के किनारे धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी तमन्ना ने गांव के ही पूर्व प्रधान पति सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। नामजद आरोपी में अब- तक किसी को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में विवेचना के दौरान दो अन्य आरोपियों का नाम प्रकाश आया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि नामजद आरोपी गिरफ्त से दूर हैं। ऐसे में न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम ने नामजद हत्यारोपी अब्बास खां, अरशद खां, आरिफ खां और इरफान खां के घर पर धारा 82 के तहत कुर्की की नोटिस चस्पा की। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर डुगडुगी भी पिटवाई गई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, बहुत जल्द हत्यारोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed