फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Atal Bihari Vajpayee was the Ajatashatru of Indian politics

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई

Sat, 25 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee was the Ajatashatru of Indian politics
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु और गंगा जमुनी संस्कृति के प्रतीक थे।
विज्ञापन

डॉ. अकबर-ए-आजम ने पूर्व प्रधानमंत्री के सामान्य पृष्ठभूमि से प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा को छात्राओं के लिए प्रेरक बताया। कार्यालय अधीक्षक राधेश्याम सिंह कुशवाहा ने वाजपेयी की लोकप्रिय कविताओं का सस्वर पाठ किया। संचालन करते हुए डॉ. निरंजन कुमार यादव ने उनको एक राजनेता के साथ-साथ एक कवि के रूप में याद किया। इस अवसर पर रेंजर शिवानी गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेयी की कविता मैं हिंदू हूं... का सस्वर पाठ किया। डॉ. शिवकुमार ने आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. पीयूष सिंह, डॉ. संतन कुमार राम और छात्राएं रहीं। जमानिया : नगर स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय के पास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर गोष्ठी हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता अनुराग पांडेय ने उनके जीवन एवं कार्यों की चर्चा की। कार्यक्रम में आचार्य राधेश्याम तिवारी, पारसनाथ बिंद, अजीत सिंह, रंभा राय, रविशंकर तिवारी, रामाश्रय तिवारी, अशोक यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed