फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Assistant teacher sacked for doing job on fake marks

फर्जी अभिखों पर नौकरी कर रहा सहायक शिक्षक बर्खास्त

Fri, 18 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher sacked for doing job on fake marks
गाजीपुर। फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग गंभीर है। इंटर और टीईटी का फर्जी अंकपत्र लगाकर सहायक अध्यापक पद पर नौकरी कर रहे एक शिक्षक को शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बर्खास्त कर दिया। जबकि एक अन्य शिक्षक को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसी क्रम में रेवतीपुर उत्तरी पर कार्यरत सहायक अध्यापक का इंटर और टीईटी का अंकपत्र जांच में फर्जी पाया गया। इसके बाद उनको तीन बार नोटिस दी गई लेकिन इसका उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सहायक अध्यापक हवलदार यादव को बर्खास्त कर दिया। उन्होंने संबंधित विकासखंड के खंड शिक्षाधिकारी को उक्त अध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने वित्त एवं लेखाधिकारी को उससे वेतन की रिकवरी करने का भी निर्देश दिया। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय जबुरना में कार्यरत अध्यापक को टेट फर्जी एवं इंटर में अधिक अंक पाने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर नोटिस जारी की गई है। बेसिक शिक्षाधिकारी की इस कार्रवाई से फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी कर रहे अध्यापकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed