फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Assessment system out in protest marches system

स्वकर प्रणाली के विरोध में निकाला जुलूस

Thu, 19 Mar 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 19 Mar 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Assessment system out in protest marches system
स्वकर प्रणाली के तहत मनमाने टैक्स के विरोध में गुरुवार को पीस पार्टी और शोषित समाज दल की अगुवाई मेेें लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ जुलूस निकाला। तुलसिया का पुल स्थित कार्यालय से निकला जुलूस विभिन्न रास्तों से होते हुए सरजू पांडेय पार्क में पहुंचा। इसमें शामिल दल के कार्यकर्ता स्वकर प्रणाली के विरोध में नारेबाजी कर गरजते रहे।
विज्ञापन



सभा की अध्यक्षता कर रहे दल के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश भारती ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की जनता त्रस्त है। सिद्धांतविहीन एवं जातिवादी राजनैतिक दलों के सत्तासीन होने के कारण जनता की सुविधाओं का ख्लाल नहीं रखा जा रहा है। केन्द्र सरकार का आम बजट और रेल बजट कारपोरेट घरानों के लिए उत्तम है।
विज्ञापन


गरीबों के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। यही हाल राज्य सरकार का है। उसकी गलत नीतियों के कारण नगर पालिका परिषद गाजीपुर में स्वकर प्रणाली के तहत पहले से बीस गुना टैक्स की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। जब तक इसे वापस नहीं लिया जाएगा, दल चुप नहीं बैैठेगा। पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुहम्मद राशिद उमर अंसारी ने कहा कि गरीबों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। इससे पहले दिलीप परवाना ने इंकलाबी गजल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सभा में शोषद के जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव, पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुहम्मद आसिफ खां, लूसा भारती, सरदार एकबाल कुरैशी, अजीज अंसारी, एजाज अहमद, मज्जन सुलेमानी, पारसनाथ सिंह, यूसुफ कमर अंसारी ने विचार व्यक्त किया। संचालन शोषद की राष्ट्रीय समिति के पूर्व सदस्य मास्टर नुरूल हसन एवं हमराज भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed