फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Assembly elections will take 13 thousand employees

विस चुनाव में लगेंगे 13 हजार कर्मचारी

Fri, 20 Jan 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections will take 13 thousand employees
जिला निर्वाचन कार्यालय में तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते एडीएम आनंद कुमार।
विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई हैं। चुनाव में जिले में करीब तेरह हजार कर्मचारी लगाए जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा कर्मचारी शिक्षा विभाग के होंगे। इन मतदान कार्मिकों को फरवरी माह में प्रशिक्षित किया जाएगा। 
विज्ञापन


जिले में विधानसभा का चुनाव सातवें एवं अंतिम चरण में कराया जाएगा। चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों में सुगबुगाहट तेज हो गई है वहीं, प्रशासनिक अधिकारी भी जोरशोर से इसकी तैयारी की कवायद में जुट गए हैं। 8 मार्च को होने वाले मतदान में जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के करीब 26 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनके लिए 1601 मतदान केंद्र एवं 2591 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें 373 जखनिया (अजा) में 407, 374 सैदपुर (अजा) में 370, 375 गाजीपुर में 327 एवं 376 जंगीपुर में 337 बूथ हैं। इसके अलावा 377 जहूराबाद में 375, 378 मुहम्मदाबाद में 395 एवं 379 जमानिया विधानसभा क्षेत्र में 380 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन


 एक बूथ पर पीठासीन अधिकारी सहित चार कर्मचारी तैनात होंगे। जबकि 12 सौ से अधिक मतदाता वाले बूथों पर एक अतिरिक्त मतदान कर्मी यानी पांच कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा सदर एवं जमानिया विधानसभा क्षेत्र के 707 बूथों पर वीवीपैट मशीन लगाई जाएगी। इन बूथों पर भी एक अतिरिक्त मतदान कर्मी तैनात किया जाएगा। इसमें दस प्रतिशत सुरक्षित मतदान कर्मी शामिल हैं। चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारी के घायल होने की दशा में ढाई लाख एवं मृत्यु होने पर दस लाख रुपये मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed