फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Assault after Breaking into House: FIR Filed Against Eight Named Individuals and 12 Unidentified Persons

Ghazipur News: घर में घुसकर मारपीट, आठ नामजद, 12 अज्ञात पर प्राथमिकी

Sun, 24 May 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Assault after Breaking into House: FIR Filed Against Eight Named Individuals and 12 Unidentified Persons
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के काशी राय पट्टी स्थित एक मकान में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद समेत 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी राजू दिवाकर ने बताया कि पीड़ित दयाशंकर राय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि, बीते 21 मई की रात गांव के ही करीब 50 की संख्या में किशोर लाठी-डंडों से लैस होकर देर रात उनके दरवाजे पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान वह लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शोर सुनकर आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने पर सभी आरोपी लाठी-डंडा लहराते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर आठ किशोरों के खिलाफ नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed