फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ashish got 393rd rank in civil services examination

सिविल सेवा परीक्षा में आशीष को 393वीं रैंक

Mon, 27 Sep 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ashish got 393rd rank in civil services examination
आशीष कुमार वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : GHAZIPUR
यूपीएससी परीक्षा में क्षेत्र के पिपनार गांव निवासी आशीष कुमार वर्मा ने 393वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी का इजहार किया है। गांव निवासी हीरालाल प्रसाद एवं निर्मला देवी के पुत्र आशीष कुमार वर्मा ने तीसरे प्रयास में सफलता पाई है। प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय चोपन तथा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट सीएचएस वाराणसी से पूरी की। आईआईटी कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। वर्ष 2020 की यूपी पीसीएस की परीक्षा में 38वीं रैक मिलने के बाद उप जिलाधिकारी पद के लिए उनका चयन हुआ लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। इनके पिता चोपन में रेलवे गार्ड के पद पर तैनात थे। सेवानिवृत्त होने के बाद से पूरा परिवार गांव में रहता है। आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा अपने शिक्षकों को दिया है। तीन भाइयों में आशीष दूसरे नंबर पर हैं। इनके बड़ा भाई ज्ञानप्रकाश वर्मा एमबीबीएस-एमडी एवं छोटा भाई सोनू वर्मा एकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं। उनकी सफलता पर ओमप्रकाश वर्मा, अमरनाथ वर्मा, राजेश वर्मा, चंद्रिका प्रसाद वर्मा, अवध प्रसाद वर्मा, अरविंद सिंह, प्यारेलाल वर्मा, अशोक सिंह, पंकज सिंह टाइगर, ग्राम प्रधान शबाना खातून, प्रधान प्रतिनिधि शमशुद्दीन अंसारी, राकेश वर्मा सहित गांव के अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed