फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Asha workers jumped with joy on the increase in honorarium

मानदेय बढ़ने और स्मार्टफोन मिलने से खुशी से झूम उठीं आशा कार्यकर्ता

Fri, 31 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Asha workers jumped with joy on the increase in honorarium
सीएमओ कार्यालय स्थित सभागार में आशा कार्यकर्ता को स्मार्ट फोन प्रदान करती राज्यमंत्री डा. संगीत - फोटो : GHAZIPUR
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लखनऊ से प्रदेश की आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा करने के साथ ही उन्हें स्मार्ट फोन प्रदान किए जाने की शुरुआत की। इस क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभाकक्ष में प्रदेश की सहकारिता राज्यमंत्री डा. संगीता बलवंत ने 14 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोबाइल फोन मिलने और मानदेय बढ़ाए जाने की खुशी आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहकारिता राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सबका साथ-सबका विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में आशा कार्यकर्ता जो ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य व्यवस्था की एक मजबूत कड़ी हैं और इस मजबूत कड़ी को और मजबूत करने के लिए और उनके कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए स्मार्टफोन का वितरण किया गया है। जिल में 3438 आशा कार्यकर्ता कार्यरत हैं, जिसके सापेक्ष शासन की ओर से प्रथम चरण में 1112 मोबाइल जिले को भेजे गए हैं। वहीं अन्य आशा कार्यकर्ताओं के लिए दूसरे राउंड में मोबाइल भेजा जाएगा। सदर ब्लाक के प्रसादपुर गांव की आशा कार्यकर्ता गीता शर्मा ने बताया कि पहले उन्हें योजनाओं का रिकॉर्ड रखने में काफी दिक्कतें आती थी, लेकिन अब स्मार्टफोन मिल जाने से उनकी समस्या खत्म हो जाएगी। पंडितपुरा की रजनी कला ने बताया कि कई बार रिकॉर्ड दिये जाने के बाद भी दोबारा मांगा जाता था, जिसकी वजह से उन्हें अधिक श्रम करना पड़ता था। अब इस स्मार्टफोन से एक बार डाटा अपलोड हो जाने पर विभाग द्वारा दोबारा रिकॉर्ड नहीं मांगा जाएगा। इस मौके पर एसीएमओ डा. उमेश कुमार, डा. डीपी सिन्हा, डा. मनोज सिंह, डीपीएम प्रभुनाथ, डीसीपीएम अनिल वर्मा, अमित राय, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed