फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   As soon as one of the king Dasaratha Rama unconscious

श्री राम के वन जाते ही मूर्छित हुए राजा दशरथ

Tue, 13 Oct 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Tue, 13 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
As soon as one of the king Dasaratha Rama unconscious

विज्ञापन
श्रीराम को राजपाठ देने की खबर मिलने पर कोप भवन में गई कैकेयी को मनाने के लिए गए दशरथ उस समय मूर्छित हो गए जब कैकेयी ने भरत को राजपाठ देने और श्रीराम को वन गमन जाने का वरदान मांगा।

अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरे पर आयोजित रामलीला में पांचवें दिन दशरथ- कैकेयी संवाद का मार्मिक दृश्य देख लोग भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन


महाराज दशरथ के मूर्छित होेने की जानकारी होने पर श्रीराम माता कैकेयी के कक्ष में गए। उन्होंने जब माता कैकेयी से कारण जानना चाहा तो कैकेयी ने दो वरदानों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशरथ होश में आने पर श्रीराम को बगल  में बैठा कर विलाप करते हैं। कैकेयी ने दशरथ से अयोध्या का राज भरत को देने और श्रीराम को तपश्वी वेश में वन भेजने का वरदान मांगा था।


 दशरथ  के विलाप का मार्मिक दृश्य देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इस दौरान कमेटी के उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक जैमिनी दत्त त्रिवेदी, सहायक प्रबंधक शिवपूजन  तिवारी, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष अभय कुमार अग्रवाल, सरदार  दर्शन सिंह, आनंद  प्रसाद व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed