{"_id":"581cdaed4f1c1bad314387ff","slug":"arti-and-development-in-the-race-won-by-mari","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में आरती और विकास ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में आरती और विकास ने मारी बाजी
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्लाक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की बालक्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुई। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर आयोजित 100 मीटर की दौड़ में आरती और विकास ने संयुक्त रूप से बाजी मारी। जूनियर वर्ग के 100 मीटर और 400 मीटर की दौड़ में राकेश को प्रथम स्थान मिला।
सुलेख प्रतियोगिता में शाहिना खातून को प्रथम स्थान मिला। जबकि 50 मीटर के बालक दौड़ में मिसिल राजभर और बालिका वर्ग में अंजली ने बाजी मारी। 200 मीटर की दौड़ में बबलू और आरती ने जीत हासिल की। 400 मीटर की दौड़ में विकास और पारूल को प्रथम स्थान मिला। उच्च प्राथमिक स्तर की सौ मीटर दौड़ में राकेश और माहपुर की सरिता को प्रथम स्थान मिला। 200 मीटर की दौड़ में रविशंकर और निकिता ने बाजी मारी। जबकि 400 मीटर की दौड़ में राकेश और प्रतिमा ने जीत हासिल की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं नगर पंचायत के पूर्व चेयमैन राजनाथ यादव फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर सह- समन्वयक सुभाष सिंह यादव, वीरेंद्र राम, रामअवध यादव, रामेश्वर यादव, पंचम यादव, वंशराज यादव, संतोष सिंह,आदि मौजूद रहे।