फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   arrest top ten criminal in ghazipur

पुलिस के सिरदर्द बना ट\प टेन अपराधी गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
arrest top ten criminal in ghazipur
मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया टाप टेन बदमाश। - फोटो : GHAZIPUR
मुहम्मदाबाद। कोतवाली पुलिस को शनिवार की देर शाम बड़ी सफलता मिली। उसने मुखबिर की सूचना पर हाटा रेलवे क्रासिंग के पास से एक टाप टेन अपराधी को धर दबोचा। उसके पास से एक तमंचा कारतूस के साथ ही चोरी की बाइक बरामद की है। पत्रकार वार्ता के दौरान कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने अभियुक्त को पेश करते हुए बताया कि बदमाश के ऊपर विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या सहित दस आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने एसआई संदीप दुबे के नेतृत्व में टाप-टेन के अपराधी को धर दबोचा है। शनिवार की शाम वाहनों की चेकिंग के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच करीब छह बजे मुखबिर से सूचना मिली कि हाटा रेलवे क्रासिंग के पास एक टाप टेन अपराधी खड़ा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम हकरत में आ गई और मौके के लिए रवाना हो गई। टीम जैसे ही रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची, वहां खड़ा बदमाश भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस के साथ ही चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम पर मुहम्मदाबाद नगर के जामा मस्जिद वार्ड नंबर 23 निवासी शाहिद पुत्र हसन रजा बताया। पूछताछ में बताया कि बाइक चोरी में नगर के ठोढ़ा निवासी उसका साथी वारिश शाह भी शामिल है। कोतवाल ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, छिनैती, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, गैंगेस्टर एक्ट आदि मामलों का मुकदमा दर्ज है। संबंधित धाराओं में अभियुक्त का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed