{"_id":"62fbe22b64a86071f118cf21","slug":"army-will-be-ready-in-the-district-of-specialist-doctors-ghazipur-news-vns6693945161","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ डॉक्टरों की िजले में ही तैयार होगी फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञ डॉक्टरों की िजले में ही तैयार होगी फौज
विज्ञापन
जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की फौज तैयार हो गई। महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज में वर्ष 2023 से शुरू होने वाली डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) की पढ़ाई को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। सीट की उपलब्धता के लिए एक पखवारे के अंदर प्रस्ताव भेजने की तैयारी शुरू हो चुकी है। यहां पांच विधाओं में शामिल सर्जिकल, मेडिसिन, आर्थो, आई और एनेस्थीसिया में मास्टर डिग्री चिकित्सक पूरा कर इन विधाओं के विशेषज्ञ बनेंगे।
नगर के आरटीआई मैदान में संचालित महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में डॉक्टरों की पौध तो तैयार हो रही है। वहीं पैरामेडिकल एवं बीए नर्सिंग की पढ़ाई शुरू करने के लिए भी तैयारियां चल रही है, जो नए वर्ष के फरवरी माह से शुरू हो जाएगा। ऐसे में चिकित्सकों की कमी तो दूर करने का प्रयास किया ही जा रहा है, वहीं पैरामेडिकल कर्मियों, एएनएम और नर्स की कमी को दूर किया जा सकेगा। इधर मेडिकल कालेज के संचालन से जिला अस्पताल की बेहतर उपचार की सुविधा अब जनपद वासियों को मिलनी शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब अलग- अलग विधाओं में विशेषज्ञों की कमी काफी खल रही है। ऐसे में अब विशेषज्ञों की फौज तैयार करने को लेकर भी कवायद तेज कर दी गई है, जिससे उसकी सीट यहां कालेज में उपलब्ध हो सके और उसकी पढ़ाई शुरू की जाए। इस संबंध में राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2023 तक पोस्ट ग्रेजुएट की सीट उपलब्ध हो जाएगी। यहां से भी विशेषज्ञ चिकित्सक पढ़कर निकलेंगे। अलग- अलग विधाओं में पढ़ाई के लिए सीट उपलब्ध कराने के लिए 15 दिन के अंदर प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।