फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Army soldier dies after hitting electric pole

बिजली के खंभे से टकराकर सेना के जवान की मौत

Fri, 08 May 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Army soldier dies after hitting electric pole
हवलदार राजेश कुमार सिंह। फाइल फोटो - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। शहर कोतवाली क्षेत्र के सकलेनाबाद दुर्गा चौक के समीप बृहस्पतिवार को देर रात ट्रक से बचने में एक बाइक सवार अनियंत्रित हो बिजली पोल से टकरा गया। इसमें सेना के हवलदार राजेश सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुहवल थाने के मेदनीपुर निवासी राजेश सिंह (39) सेना में बंगाल इंजीनियरिंग के रूड़की आर्मी सेंटर में हवलदार थे। इन दिनों छुट्टी लेकर घर आए थे। वह गांव से जिला मुख्यालय स्थित अपने आवास पर देर रात करीब 11 बजे भाई के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी शहर के सकलेनाबाद के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की तेज लाइट पड़ते ही आंख के सामने धुंधला दिखाई देने लगा और बाइक अनियंत्रित हो सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। इस कारण हवलदार राजेश की मौत हो गई। जबकि भाई उमेश (34) घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। हादसे की सूचना तत्काल परिजनों और पत्नी को लंका स्थित आवास पर दी गई। खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुमन सिंह के साथ बेटे धर्मवीर सिंह और राजवीर सिंह समेत अन्य सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की जानकारी सुबह जैसे ही सैनिक के गांव वालों को हुई गांव में सन्नाटा पसर गया। घटना की सूचना रुड़की स्थित यूनिट के सैन्य अधिकारियों को दे दी गई है। मुखाग्नि बडे पुत्र धर्मवीर सिंह ने दिया। परिवारवालों की माने तो मृत हवलदार 2000 में बंगाल इंजीनियरिंग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। बीते छह मार्च को घर छुट्टी लेकर आए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण यहीं फंस गए। सात भाई-बहनों में राजेश कुमार सिंह सबसे बड़े होने के साथ ही घर की जिम्मेदारियों को संभालते थे। इसके पिता हवलदार सिंह खेती करते हैं। इनके दोनों पुत्र अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed