फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   army soldier committed suicide by hanging himself after child was born dead in ghazipur

Ghazipur: मृत पुत्र पैदा होने से दुखी सेना के जवान ने फंदा लगाकर दी जान, दो बेटियों के पिता थे

Wed, 18 Oct 2023 08:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Oct 2023 08:04 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के चकवा पट्टी निवासी दिनेश राजभर (40) भारतीय सेना के ग्रिप कोर में उत्तराखंड में तैनात थे। छुट्टी लेकर 15 अक्तूबर को घर आए थे। बुधवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन
army soldier committed suicide by hanging himself after child was born dead in ghazipur
सेना के जवान के घर के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले में सुखडेहरा गांव स्थित ससुराल में सेना के जवान ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृत पुत्र पैदा होने से दुखी होने के कारण सेना के जवान ने यह कदम उठाया। वो पहले से दो बेटियों के पिता थे। 

विज्ञापन


गहमर कोतवाली के चकवा पट्टी निवासी दिनेश राजभर (40) भारतीय सेना के ग्रिप कोर में उत्तराखंड में तैनात थे। शादी के बाद वह परिवार सहित ससुराल सुखडेहरा ही रहते थे।  दिनेश की पत्नी सुनीता राजभर को प्रसव के लिए परिजन वाराणसी लेकर गए थे। 14 अक्तूबर को ऑपरेशन से मृत पुत्र पैदा हुआ। इधर, सेना के जवान दिनेश छुट्टी लेकर 15 अक्तूबर को वाराणसी पहुंचे।

विज्ञापन

ससुराल पहुंचे दिनेश ने मचाया था हो-हल्ला

मरा हुआ बच्चा पैदा होने की जानकारी पर काफी दुखी हुए। अस्पताल में दो दिन रहने के बाद 17 अक्तूबर को दिनेश सुखडेहरा चले आए। ग्रामीणों ने बताया कि ससुराल में सिर्फ साले की पत्नी कंचन ही थी। जबकि उसके दोनों साले शैलेंद्र और दिनेश किसी अन्य प्रांत में रहकर काम करते हैं। शाम में ससुराल पहुंचे दिनेश ने हो-हल्ला मचाया। फिर एक कमरे में जा कर सो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह सरहज कंचन कमरे में गई तो दिनेश को फंदे से लटकता देख चीख उठी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो वो भी हतप्रभ रह गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने बताया कि दिनेश की सरहज कंचन ने तहरीर दी है।

जिसमें बताया है कि बीते 14 अक्तूबर को सेना के जवान की गर्भवती पत्नी का ऑपरेशन से प्रसव हुआ था। मृत पुत्र पैदा हुआ था। इससे वह काफी दुखी थे, जिससे उन्होंने आत्महत्या कर ली। दिनेश की दो बेटियों और पत्नीा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed