फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Army sergeant dies after being swept into river

Ghazipur News: सेना के हवलदार की नदी में बहने से मौत

Wed, 07 Aug 2024 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Army sergeant dies after being swept into river
दिलदारनगर। लद्दाख के न्योमा-चुशूल इलाके से पूर्वाभ्यास कर टी- 72 टैंक से लौट रहे जबुरना गांव निवासी सेना के जवान हवलदार की लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास सोमवार की शाम श्योक नदी में बहने से मौत हो गई। पार्थिव शरीर सात अगस्त तक पैतृक गांव आने के आसार हैं।
विज्ञापन

जबुरना गांव निवासी मुहम्मद अकबर खान (28) वर्ष 2014 में इंजीनियरिंग मुंबई रेजिमेंट आर्मी में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में लद्दाख में हवलदार के पद पर तैनात थे। वह लद्दाख के न्योमा-चुशूल इलाके में पूर्वाभ्यास के बाद देर रात टी -72 टैंक से लौट रहे थे। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के पास श्योक नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी में बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पत्नी दिलनसीन खातून का रो-रोकर बेहाल हैं। जवान का एक वर्ष का एक बेटा है। वह दो भाइयों में बड़े थे। पिता मोहम्मद अख्तर खान, छोटे भाई इस्राफील खान और मां आसमां खातून के रोने की आवाज सुनकर भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed