{"_id":"63518ed5fb6a7c2cdc513632","slug":"arms-smuggler-arrested-in-police-encounter-ghazipur-news-vns6800868128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में असलहा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में असलहा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
सादात थाना क्षेत्र के मजुई तिराहे के पास पुलिस एवं एसओजी टीम ने बुधवार की रात मुठभेड़ में असलहा तस्कर को धर-दबोचा। उसके पास रिवाल्वर सहित छह असलहे, एक कारतूस, तीन खोखे और बाइक बरामद हुई। घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर शादियाबाद पुलिस टीम रात में भ्रमण कर रही थी। रात करीब एक बजे शादियाबाद कस्बे के पास बैरिकेडिंग करके टीम वाहनों की जांच करने में जुटी हुई थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक बाइक सवार हंसराजपुर की तरफ से आ रहा है, जिसके पास काफी मात्रा में असलहे हैं । और वह कहीं बेचने के लिए जा रहा है। हंसराजपुर की तरफ से आ रहा बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।
इस पर शादियाबाद पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम को सूचना दी और बदमाश का पीछा शुरू कर दिया। इधर एसओजी टीम एवं सादात पुलिस टीम मजुई तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। सूचना पर जवाबी कार्रवाई में मजुई चौराहे से आगे रेलवे अंडरपास के पहले उस बदमाश का पीछा करते हुए घेराबंदी का प्रयास किया गया तो बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए अपनी बाइक को गिराकर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना के असौसा गांव निवासी असलहा तस्कर बदमाश महेशचंद्र यादव को पैर में गोली लगी गई और वह घायल होकर गिर गया। तलाशी लेने में उसके पास से पांच तमंचा, एक रिवाल्वर, एक कारतूस एवं तीन खोखा और बाइक बरामद हुआ। घायल तस्कर को सैदपुर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
रात में चेकिंग अभियान चलाया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि असलहा तस्कर तमंचा लेकर जा रहा है। पकड़ा गया तस्कर आजमगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लगी है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है।- रोहन पी बोत्रे, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर।