फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   aresting

हत्यारोपी पुत्र गिरफ्तार, गया जेल

Fri, 05 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
aresting
दिलदारनगर। पुलिस ने शुक्रवार की भोर में फुल्ली चट्टी से अपने पिता की हत्या में वांछित चल रहे आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने संपत्ति के विवाद में चार दिन पूर्व अपने पिता की लाठी से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीन मार्च की शाम आरोपी अजहर अंसारी तथा उसके पिता शहमीर अंसारी के बीच संपत्ति के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ने पर अजहर ने पास में पड़ी लाठी से अपने पिता के सिर पर हमला कर दिया था। इससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था। घटना के बाद घायल शहमीर को परिजन उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक की मॉ ने अजहर के विरुद्ध तहरीर दी थी जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की भोर में उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed