फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   arested

तीन नाबालिग वाहन चोर दबोचे

Sun, 19 Jul 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
arested
नोनहरा पुलिस द्वारा शनिवार की रात साथीपुर गांव से पकड़े गए तीन वाहन चोर और साथ में बरामद की गई चोर? - फोटो : GHAZIPUR
कठवामोड़। नोनहरा थाना क्षेत्र के साथीपुर गांव के पास से पुलिस ने शुक्रवार की रात तीन नाबालिग वाहन चोरों को धर-दबोचा। उनके पास से चोरी की तीन बाइक भी बरमाद की गई। ब्रांडेड कपड़े एवं महंगे शौक पूरा करने के लिए यह वाहन चोरी करते थे। अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस टीम की ओर से आरीपुर चट्टी के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम साथीपुर गांव के पास पहुंचकर वाहन चोरों के आने का इंतजार करने लगी। इसी दौरान लावा रोड से जंगीपुर जाने वाले मार्ग पर एक वाहन पर दो सवार एवं एक बाइक पर एक किशोर आता दिखाई पड़ा। दोनों बाइक सवारों को जब रोकर पूछताछ की गई तो पता चला कि बाइक चोरी की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि ब्रांडेड कपड़े व महंगे शौक की पूर्ति के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। साथ ही चोरी की बाइक आधे दामों पर बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने तीनों को वाराणसी के रामनगर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया। नोनहरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की दो बाइक बरामद की गई है। तीनों को वाराणसी स्थित रामनगर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed