फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Area of cultivation of Rabi season fixed, 4564 hectare area flooded

रबी सीजन की खेती का रकबा तय, 4564 हेक्टेयर रकबा बाढ़

Sun, 16 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Area of cultivation of Rabi season fixed, 4564 hectare area flooded
खरीफ के बाद अब रबी सीजन की खेती के लिए कृषि विभाग तैयारी में जुट गया है। इसके लिए शासन ने खेती के लिए फसलवार रकबा भी तय कर लिया है। इसके तहत गेंहू, जौ, मक्का चना मटर मसूर, तोरिया सरसों आदि के लिए करीब 203871 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित होते ही कृषि विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। बीते वर्ष की तुलना में इस बार 4564 हेक्टेयर ज्यादा रकबे में रबी की खेती होगी। मौसम बदलते ही खरीफ फसल तैयार होने लगा है। किसानों को अनुदान पर बीज भी मुहैया करा दिया गया है। गेहूं की खेती 172730 हेक्टेयर में करने का लक्ष्य है। इसी तरह जौ की खेती 7162 हेक्टेयर, चना 4502 हेक्टेयर में करने की तैयारी है। मटर 4364 हेक्टेयर, मंसूर 13607 हेक्टेयर, सरसों 512 हेक्टेयर एवं तोरिया 990 हेक्टेयर में कराया जाएगा।
विज्ञापन

00
खरीफ की फसल तैयार होने वाली है। किसान अगली फसल की तैयारी में हैं। 203821 हेक्टेयर में रबी की खेती का लक्ष्य निर्धारित है। लक्ष्य के अनुसार बीजों का वितरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मृत्युंजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed