फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Are pleading again and again, officers are hesitating next time

Ghazipur News: सातों तहसील में 477 मामले आए, 24 शिकायतों का निबटारा

Sun, 05 Mar 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Are pleading again and again, officers are hesitating next time
अफसरों की अनदेखी से लगा रहे कई-कई चक्कर
विज्ञापन

सातों तहसील में 477 शिकायतें आईं, लेकिन 24 शिकायतों का ही हो सका निबटारा
डीएम और एसपी ने सैदपुर तहसील में की जनसुनवाई, भीड़ देख पुलिस ने संभाला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई। इसमें 186 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से मौके पर तीन का निस्तारण हुआ। ऐसे ही जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सातों तहसील पर कुल 477 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 24 शिकायत का निस्तारण हुआ।
औड़िहार संवाददाता के अनुसार, सैदपुर तहसील में 10 बजे तक उप जिला अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह पटेल,तहसीलदार नीलम उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार त्रिपाठी और सीडीपीओ सोनम सिंह पहुंच चुके थे। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण करते हुए 11:30 बजे सभागार में पहुंचे।
विज्ञापन

दूसरी ओर सुबह 9 बजे से ही फरियादी तहसील प्रांगण में आने लगे थे। सभी लोगों ने अपने आवेदनों को दो प्रतियों में फरियादी रजिस्टर में पंजीकृत कराया। कतार लंबी देखकर पुलिस ने मोर्चा संभाला। महिलाओं की अलग और पुरुषों की अलग कतारें लगाई गई। पहला आवेदन तहसील क्षेत्र के सेमरौल गांव निवासी राम अवध का प्रस्तुत हुआ। उन्होंने डीएम को बताया के इनकी जमीन का रकवा साढ़े दस बिस्वा का है। लेकिन कानूनगो चार बिस्वा जमीन मौके पर देकर इनकी नापी में धांधली कर रहे हैं। डीएम ने राजस्व कानूनगों को तलब कर इनका रकवा पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामअवध बताते हैं कि पिछले कई समाधान दिवस से चक्कर लगाकर वह हार चुके हैं। उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। इस बार डीएम के आश्वासन पर उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है। देवकली ब्लाक के कूड़ा चवर गांव निवासी मोहन यादव आवास पाने के पात्र हैं। सूची में इनका नाम भी है किंतु इनको आवास नहीं मिल रहा है। उन्होंने आवेदन पत्र देकर गुहार लगाई है। डीएम ने संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रकरण का निस्तारण करने को कहा है।
खानपुर के धुंधपुर गांव की बेइली के पास गरीबी रेखा के नीचे वाला कार्ड है। वह कार्ड लेकर दुकान पर जाती हैं, लेकिन राशन नहीं मिलता। तीसरी बार आवेदन देते वक्त उसकी आंखों से आंसू छलक आए थे। डीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को राशन दिलवाने के लिए कड़ा निर्देश दिया।
अलायचक गांव की लक्ष्मीना वृद्धा पेंशन पाने के लिए तरस रही हैं। वह कई बार आवेदन देकर समाधान दिवस का चक्कर लगाते हार गई हैं। इस बार उन्हें जिलाधिकारी द्वारा पेंशन दिलवाने का आज निर्देश मिला है।
0000
तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
गाजीपुर। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 58 शिकायत मिले जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण हुआ। तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत आए जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व की अध्यक्षता में 42 शिकायत मिले। जिसमें से मौके पर नौ का निस्तारण हुआ।

तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 41 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। तहसील सेवराई में तहसीलदार की अध्यक्षता में 47 शिकायत हुए जिसमें से मौके पर दो का निस्तारण हुआएवं तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed