फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Archers of Drona Archery Academy targeted many medals

Ghazipur News: द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाजों ने कई पदकों पर साधा निशाना

Wed, 03 Jul 2024 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Archers of Drona Archery Academy targeted many medals
जमानिया। भारतीय खेल प्राधिकरण उत्कृष्ट केंद्र सॉल्ट लेक स्टेडियम कोलकाता में ऑल इंडिया इंटर साई तीरंदाजी प्रतियोगिता 27 से 30 जून तक आयोजित थी। इसमें सीआरसी भोपाल रीजन पहले स्थान पर रहा। क्षेत्र के द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाजों ने साई रायपुर की ओर से प्रतिभाग किया और स्वर्ण सहित कई पदकों पर निशाना साधा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 20 टीमों के 286 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें ढढ़नी के उमेश पाल ने तीन स्वर्ण, अभिषेक पाल ने एक स्वर्ण और एक रजत‚ अमीषा चौरसिया ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही फुल्ली की खुशी श्रीवास्तव, कृष पांडेय और निशांत को भी व्यक्तिगत तथा टीम इवेंट में मेडल प्राप्त हुआ। जूनियर इंडियन राउंड में पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान उमेश, कृष तथा अभिषेक ने जीता। सभी सात खिलाड़ी स्थानीय एकेडमी के तथा जमानिया के रहने वाले हैं जो वर्तमान में साई रायपुर में अभ्यासरत हैं। सभी खिलाड़ी साई तीरंदाजी कोच सतीश दुबे के सानिध्य में हैं। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed