फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Arajkttwon the Ambedkar statue smashed

अराजकतत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा

Sun, 03 May 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 03 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Arajkttwon the Ambedkar statue smashed
  करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महसनपुर गांव में शनिवार की रात अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह इसकी जानकारी होते ही गांव के लोग नाराज होकर हंगामा शुरू कर दिए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। महसनपुर गांव में भीम राव अंबेडकर प्रतिमा स्थापित है। बीती रात अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


 रविवार की सुबह जब ग्रामीण प्रतिमा के पास गए तो देखा कि वह क्षतिग्रस्त थी। यह खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई।

 कुछ ही देर में क्षतिग्रस्त प्रतिमा के पास दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए और हो-हल्ला करते हुए प्रतिमा तोड़ने वालों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

घटना की जानकारी होते ही सीओ, नायब तहसीलदार तथा थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर दूसरी प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और अपने-अपने घरों को लौटे। प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर काफी देर तक घटनास्थल पर माहौल गर्म रहा।

इस संबंध में थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्र का कहना था कि  इस मामले में किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है। अगर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed