फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Application for admission in Government Women's College from tomorrow

Ghazipur News: राजकीय महिला कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कल से

Wed, 30 Apr 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Application for admission in Government Women's College from tomorrow
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष बीए, बीएससी (बायो ) प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 मई से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर 25 मई तक अपना प्रवेश आवेदन कर सकती हैं। महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने बताया कि अभी महाविद्यालय में एमए एवं एमएससी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इसके लिए आवेदन मई माह के अंत में प्रस्तावित है। महाविद्यालय में प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। विषय आवंटन राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के तहत पूर्वांचल विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रवेश काउंसिलिंग के समय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां पर चार संकायों विज्ञान, मानविकी, भाषा एवं ललित कला के अंतर्गत कुल 22 विषयों में स्नातक एवं 7 विषयों गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, प्राचीन इतिहास में एमए अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञान संकाय के अंतर्गत एमएससी बॉटनी में 20 सीटों पर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। बीए के अंतर्गत कुल 827 सीट एवं बीएससी के अंतर्गत 130 सीटें हैं। परास्नातक स्तर पर शिक्षा शास्त्र में 40 एवं एमए के अन्य सभी विषयों में 60-60 सीटें हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी ने बताया कि सुनिश्चित रोजगार करने के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा बेसिक कंप्यूटर कोर्स एवं एडवांस्ड कंप्यूटर कोर्स की शिक्षा अनिवार्य है।
इसी प्रकार द्वितीय वर्ष में बेसिक एवं एडवांस ब्यूटीशियन कोर्स की शिक्षा भी दी जाती है। साथ ही समय-समय पर कई रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स-कार्यशाला भी संचालित किए जाते हैं।

महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी ने बताया कि स्नातक प्रवेश के लिए काउंसिलिंग के संबंध में सूचना मई माह के अंतिम सप्ताह में दी जाएगी। छात्राएं अपनी मेरिट सूची के अनुसार निर्धारित काउंसिलिंग तिथि को अपने ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की मूल प्रति तथा हाई स्कूल-इंटरमीडिएट के अंक पत्र; जाति प्रमाण पत्र, भारांक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र के साथ काउंसिलिंग के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed