फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Apna city railway station will also be lift soon

Ghazipur News: अपना सिटी रेलवे स्टेशन भी जल्द ही होगा लिफ्ट वाला

Tue, 03 Jan 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Apna city railway station will also be lift soon
सिटी रेलवे स्टेशन को यात्री सुविधाओं से लैस करने का क्रम जारी है। परिसर से एक प्लेटफार्म से दूूसरे प्लेटफार्म तक आवागमन करने में काफी सहूलियत होगी। रेलवे की ओर से 70 लाख रुपये खर्च करके लिफ्ट लगाने का कार्य हो रहा है, जो फरवरी तक पूर्ण होगा। सबसे अधिक सुविधा बुजुर्गों, बीमार मरीजों एवं विकलांगों को आवागमन करने में मिलेगी।
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन को उच्चीकृत करने के साथ यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके और उसका सुंदरीकरण कराया जाए। इसको लेकर रेलवे की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। यहीं छपरा-वाराणसी रेलखंड का दोहरीकरण भी कराया गया, जिससे ट्रेनों के आवागमन में हो रही लेट-लतीफी को भी समाप्त किया जा सके। वहीं प्लेटफार्म नंबर दो पर लगे लिफ्ट के सफल संचालन के बाद प्लेटफार्म से बाहर आने में वृद्ध और बुजुर्गों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू किया गया। रेलवे की ओर से लोहे के एंगल और ढांचा तैयार करने का क्रम लगभग पूरा कर लिया गया है। अन्य शेष कार्य भी पूर्ण करने में रेल कर्मी जुटे हुए हैं, जिससे निर्धारित समय के अंदर इसका संचालन पूर्ण कराया जा सके।
विज्ञापन

सत्तर लाख की लागत से लिफ्ट लगाया जा रहा है। विकलांग, बुजुर्ग एवं बीमार मरीज यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। कार्य तेजी से चल रहा है। फरवरी तक पूर्ण होने की उम्मीद है।- अशोक कुमार, पीआरओ वाराणसी मंडल रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लोगों को एक साथ लाने-ले जाने की क्षमता
गाजीपुर। प्लेटफार्म नंबर एक बाहर बन रहे लिफ्ट से एक बार में आठ लोग आसानी से आ-जा सकेंगे। खासकर विकलांग और बुजुर्ग यात्रियों के परिजनों को आसानी से व्हील चेयर में बैठाकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर ले जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed