फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   answer sheets today

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से

Wed, 30 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 30 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
answer sheets today
मूल्यांकन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अध्यापकों की हड़ताल की चेतावनी के बीच बुधवार से शुरू होगा। विभाग की ओर से मूल्यांकन की तैयारी कर ली गई है। मूल्यांकन के दौरान सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल छह केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों में राजकीय सिटी इंटर कालेज, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज एवं शिवपूजन इंटर कालेज स्थित मूल्यांकन केन्द्र पर हाईस्कूल की कापियों की जांच कराई जाएगी, जबकि शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर एवं इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद में इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए लगभग साढ़े पांच हजार परीक्षकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


साढ़े छह सौ उप प्रधान को तैनात किया गया है। प्रत्येक उप नियंत्रक के मातहत 10-10 परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए अधिकृत किया गया है। केन्द्रों पर मूल्यांकन सहीं ढंग से हो इसकी देखरेख के लिए प्रत्येक केन्द्र पर एक-एक पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। पर्यवेक्षक अपनी प्रतिदिन की रिपोर्ट से मुख्य नियंत्रक को अवगत कराएंगे। राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित केन्द्र पर 144 उप प्रधान एवं 1440 परीक्षकों को तैनात किया गया है। राजकीय बालिका इंटर कालेज में 93 उप प्रधान एवं 930 परीक्षक एवं शहीद स्मारक इंटर कालेज में 85 उप प्रधान एवं 772 परीक्षक कापियों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में  माध्यमिक शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और निदेशक के साथ हुई वार्ता के बाद मूल्यांकन बहिष्कार के निर्णय को वापस ले लिया है। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष सुबच्चन सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों की मांगों पर सफल वार्ता होने के बाद 30 मार्च से होने बोर्ड परीक्षा पुस्तिका के मूल्यांकन बहिष्कार को वापस लेने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed