फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Another case registered against Bahadurganj NP President, action will be taken against gangster also

Ghazipur News: बहादुरगंज नपं अध्यक्ष पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा, गैंगस्टर की भी होगी कार्रवाई

Fri, 03 Jan 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Another case registered against Bahadurganj NP President, action will be taken against gangster also
कासिमाबाद। जेल में बंद बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर के साथ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी के आरोप में पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज कर लिया। यह मुकदमा रेयाज अंसारी और उनके खास ओम प्रकाश राय समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस गंभीर धाराओं में दर्ज किया है। वहीं, पुलिस रेयाज अंसारी पर गैंगस्टर और संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है। बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 डकिनगंज निवासी वसीम अहमद ने डीएम आर्यका अखौरी को बीते दिनों प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि नगर पंचायत अध्यक्ष बहादुरगंज रेयाज अंसारी ने एसडीएम कासिमाबाद का फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा लिया। भूमि उनके नाम की है और प्रकरण कोर्ट में लंबित है। आरोप लगाया कि 14 दिसंबर की शाम 6 बजे रेयाज अंसारी और उनके खास ओमप्रकाश राय के साथ 20 -25 लोग मेरे घर आए । धमकी दी कि तत्काल मुकदमा वापस ले लो नहीं तो बुरा हाल होगा। बता दें कि रेयाज अंसारी को चार दिन पहले मदरसा हड़पने के आरोप में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed