{"_id":"676c76f401bb19f297017ae6","slug":"another-accused-of-robbery-in-lucknow-bank-arrested-in-ghazipur-case-registered-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-125587-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: लखनऊ की बैंक में चोरी का एक और आरोपी गाजीपुर में गिरफ्तार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: लखनऊ की बैंक में चोरी का एक और आरोपी गाजीपुर में गिरफ्तार, केस दर्ज
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी के एक और आरोपी विपिन कुमार वर्मा को मदनपुरा मोड़ से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह बिहार भागने की फिराक में था। मूलरूप से सीतापुर के रहने वाले विपिन के पास से एक तमंचा, गोली और 6,830 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ जमानिया थाने में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में चौथे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। मुठभेड़ में दो बदमाश मारे जा चुके हैं।
गाजीपुर पुलिस ने मंगलवार की अलसुबह ही विपिन कुमार वर्मा की बिहार के बक्सर बॉर्डर पर घेराबंदी की थी, लेकिन वह चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था। घेराबंदी के दौरान ही गाजीपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसका साथी सन्नी दयाल मारा गया था।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सीतापुर जिले के सदरपुर थाना के पिपरपुरवा गांव निवासी विपिन कुमार वर्मा मदनपुरा मोड़ पर है। वह लखनऊ के बैंक में हुई चोरी का आरोपी है। विपिन ने जमानिया बाजार से मफलर खरीदा है। पुलिस से बचने के लिए मुंह पर मफलर बांध कर भागने की फिराक में है। इस पर जमानिया पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि विपिन कुमार वर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने लखनऊ के मटियारी स्थित बैंक में चोरी की घटना को अंजाम देने का जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पांच दिन तक रेकी की गई थी, फिर घटना को अंजाम दिया गया था। चोरी के लिए चार पहिया वाहन का इस्तेमाल किया गया था। लॉकर काटने के बाद जो सोना, चांदी और रुपये मिले थे, उसे वाहन में रखकर ही ले जाया गया था।
पुलिस ने मां और भाई को शव किया सुपुर्द
गाजीपुर। बिहार भाग रहे लखनऊ के चिनहट थाना के मटियारी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक का लॉकर काटकर आभूषण व सामान चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मंगलवार की भोर में मार गिराया था। देर शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को पुलिस ने मॉच्यूरी में सुरक्षित रखवा दिया था। देर रात आरोपी का भाई व मां जनपद आ गए थे। बुधवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद शव सुपुर्द कर दिया। परिजन आरोपी का शव लेकर बिहार के मुंगेर जनपद के असरगंज थाना क्षेत्र के अमलिया गांव रवाना हो गए।
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी बिहार का सन्नी दयाल व सीतापुर जनपद विपिन कुमार वर्मा बिहार भागने के फिराक में गाजीपुर व बिहार के बॉर्डर तक पहुंच गए थे। गहमर और एसओजी की टीम ने जब चेकिंग के दौरान दोनों बाइक सवारों को रोकना चाहा तो वह बारा चौकी इंचार्ज पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया था।
वह किसी तरह बचे और बिहार बाॅर्डर पर घेराबंदी करके पुलिस व एसओजी टीम गिरफ्तार करना चाहा तो गोली चलाना शुरू कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में गोली आरोपी सन्नी दयाल को लगी और मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसका साथ विपिन कुमार वर्मा फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई पूर्ण करते हुए ढेर हुए बदमाश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जहां सीसीटीवी कैमरे की निगरानी एवं तीन डॉक्टरों के पैनल ने देर शाम पोस्टमार्टम किया था। गहमर कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि मृतक सन्नी दयाल की मां मीरा और भाई गिरधारी को शव सुपुर्द कर दिया गया। परिजन शव लेकर रवाना हो गए।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला