फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Another accused arrested for kidnapping a child

बालक का अपहरण करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for kidnapping a child
गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा बाजार से बालक काअपहरण करके फिरौती लेने वाले एक और अपहरणकर्ता को पुलिस ने मंगलवार को नकदीलपुर तिराहे के पास से धर-दबोचा। उसके पास से फिरौती के दो लाख 37 हजार रुपये नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते दो मार्च को जमानिया कोतवाली के लोदीपुर निवासी जीशान अब्दुल्ला मां के साथ अपने मौसा के घर खतना के कार्यक्रम शामिल होने के लिए भदौरा बाजार आया था। खतना कार्यक्रम के बाद रिश्तेदार रौनक अब्दुल समीर निवासी जफरपुरा कोतवाली मुहम्मदाबाद अपने अन्य साथियों से मिलकर जीशान अब्दुल का अपहरण करके उसके परिजनों से दो करोड़ रुपये की मांग की थी। फिरौती का पैसा ना देने पर बालक की हत्या करने की धमकी दी थी। परिजनों ने 15 लाख रुपये फिरौती देकर बालक को मुक्त करा लिया था। सुबह मुखबिर की सूचना पर टीम ने नगदीलपुर तिराहा वन विभाग के पीछे से अफरोज राइनी निवासी महुआबाग थाना कोतवाली को असलहा और नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में तीन आरोपी पूर्व ही सलाखों के पीछे जा चुके हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन और एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed