फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Animal smuggler shot in police encounter, arrested

Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली, गिरफ्तार

Wed, 14 Jan 2026 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Animal smuggler shot in police encounter, arrested
गाजीपुर। पशुओं को पिकअप से बिहार ले जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने मैनपुर बाजार में मंगलवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दाहिने पैर पर गोली लगने से तस्कर घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। वहीं, पिकअप से 15 पशु मुक्त कराए गए। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि कंरडा थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता रात में पुलिस टीम के साथ चोचकपुर पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रहे थे।
इसी बीच मुखबिर से तस्करों के आने की सूचना मिली तो पुलिस ने मैनपुर बाजार में घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद पशुओं से लदी पिकअप एक पिकअप आई और तेज रफ्तार में आगे निकल गई। पुलिस ने पीछा किया तो पिकअप में पीछे बैठे तस्करों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दाहिने पैर पर गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया जबकि उसका साथी भाग गया। पुलिस ने घायल तस्कर रोहन यादव, निवासी देवचंदपुर, रामपुर मांझा थाना को गिरफ्तार कर लिया और सीएचसी करंडा में इलाज कराया। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed