फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Animal smuggler arrested in encounter, shot in right leg

Ghazipur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, दाहिने पैर में लगी गोली

Fri, 05 Sep 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler arrested in encounter, shot in right leg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गहमर। थाना क्षेत्र के बारा स्थित मगरखाई मोड़ के पास बुधवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक सवार एक पशु तस्कर पीर मोहम्मद उर्फ डेंजर को गिरफ्तार कर लिया। दाहिने पैर में गोली लगने से पशु-तस्कर घायल हो गया। उससे पास से एक तमंचा, खोखा, कारतूस व एक मोटर साइकिल बरामद हुआ। साथी तस्कर पुलिस टीम को चकमा देकर पशु लदे पिकअप वाहन को लेकर भाग गया।पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रात में भ्रमण के दौरान स्वाट प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा की टीम नौली में मौजूद थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन व मोटरसाइकिल सवार रेवतीपुर की तरफ से बिहार के तरफ से जाता दिखाई पड़ा। स्वाट पुलिस टीम ने जब रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस पर फायर झोंक दिया तथा पिकअप वाहन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और टीम पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए गहमर के तरफ भागने लगा। स्वाट प्रभारी ने आरटी सेट से कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए इसकी जानकारी गहमर कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद संदिग्ध वाहन का पीछा किया। उधर, गहमर प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा व चौकी प्रभारी बारा ने पुलिस टीम के साथ मगरखाई मोड़ के पास घेराबंदी कर ली।पुलिस से खुद को घिरा देख मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, इसमें मोटर साइकिल सवार पशु-तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नंदगंज थाना के सहेड़ी गांव निवासी पीर मोहम्मद उर्फ डेंजर पुत्र इलियास बताया। घायल तस्कर को भदौरा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। एक तस्कर पशु लदे पिकअप वाहन को लेकर भाग गया। जमानिया सीओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में बाइक सवार एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर पशु लदे पिकअप वाहन को लेकर दूसरा तस्कर भागने में सफल रहा। पिकअप वाहन व तस्कर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed