फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Animal husbandry department will stock straw for the whole year

Ghazipur News: साल भर के लिए भूसा स्टॉक करेगा पशु पालन विभाग

Mon, 29 Apr 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Animal husbandry department will stock straw for the whole year
गाजीपुर। गोवंशों के संरक्षण को लेकर शासन की ओर से पशु पालन विभाग को लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत पशु पालन विभाग को गोवंशों के लिए वर्ष भर का भूसा स्टॉक करना है। शासन की ओर से लक्ष्य पूरा करने की समयावधि 15 मई तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 61 गो-आश्रय स्थल हैं। इनमें छह हजार 264 गोवंश हैं। इन गोवंशों के चारे के लिए पूरे वर्ष की व्यवस्था करने को लेकर शासन स्तर से निर्देश दिया गया है। गो-आश्रय स्थलों में रखे गए गोवंशों के लिए कुल 91454 क्विंटल चारे की आवश्यकता पड़ेगी। इसमें से 70 प्रतिशत की खरीदारी पशु पालन विभाग करेगा। जबकि 30 प्रतिशत को दान के जरिए प्राप्त किया जाएगा। पशु पालन विभाग 27436.32 क्विंटल भूसे की खरीदारी करेगा। जबकि 64018.08 क्विंटल भूसा विभाग दान के जरिए प्राप्त करेगा। वर्तमान में गेहूं कटाई का सीजन चल रहा है। इसलिए भूसे की उपलब्धता प्रचुर मात्रा में है। ऐसे में पशु पालन विभाग को भूसा उचित दर पर प्राप्त हो जाएगा। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके शाही ने बताया कि भूसा खरीदारी का कार्य शुरू हो गया है। निर्धारित समयावधि में लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इन लोगों से भूसा दान लेगा पशु पालन विभाग
गाजीपुर। पशु पालन विभाग लक्ष्य का 30 प्रतिशत भूसा दान के रूप में प्राप्त करेगा। ऐसे में विभाग की ओर से किसानों, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापार मंडल तथा पशु प्रेमियों से दान के रूप में भूसा लेने की रणनीति बनाई गई है। इनसे दान के रूप में मिले भूसा को पशु पालन विभाग अपने गोदाम में संरक्षित रखेगा और गोवंशों को चारा के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed