फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anil Nagar president and Motilal became city minister

अनिल नगर अध्यक्ष और मोतीलाल बने नगर मंत्री

Wed, 09 Sep 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anil Nagar president and Motilal became city minister
कासिमाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक तहसील सह संयोजक ऋषभ भारद्वाज के आवास पर बुधवार को हुई। इसमें नगर इकाई के लिए चुनाव अधिकारी दिल्ली यूनिवर्सिटी में परिषद के कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता इंजमाम खान ने जनता आदर्श इंटर कालेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता अनिल सिंह को नगर अध्यक्ष और मोतीलाल चौहान को नगर मंत्री के दायित्व की घोषणा की। साथ ही इकाई का विस्तार करते हुए विकास कनौजिया, कृष्णानन्द सिंह, अभिषेक पासवान और सत्यम सिंह को नगर सहमंत्री, विवेक जायसवाल, बजरंगी चौहान एवं शिवम सिंह को सह संयोजक, विकास सिंह को स्टूडेंट फार सेवा नगर संयोजक, अजित चौहान को सह संयोजक बनाया गया। ऋषभ भारद्वाज को तहसील सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्टूडेंट फार डेवलपमेंट के जिला संयोजक विशाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को परिषद की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए कहा कि विद्यार्थी के हित में कार्य करना हम सभी की प्राथमिकता है। तहसील संयोजक अमित कुमार ने कहा कि समाज में विद्यार्थियों को राष्ट्रवादी विचार से जोड़कर समाज में युवा शक्ति को नई पहचान दिलाना एवं युवाओं को परिवर्तन का वाहक बनाना संगठन का लक्ष्य है। इस दौरान जिला संगठन मंत्री अमित देव, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पंकज सिंह, जयप्रकाश भारती, रिशु सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed