{"_id":"624748e3d328c4754f591cbd","slug":"angry-young-man-commits-suicide-ghazipur-news-vns64612709","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित डिगरी नहर पुलिया के पास बृहस्पतिवार की रात मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुबह करीब चार बजे रेलवे अप लाइन एक युवक का क्षतविक्षत शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। कुछ ही देर में लोगों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। जीआरपी को भी सूचना दी गई। सुबह सात बजे शव की शिनाख्त लमुई निवासी सचिन यादव (18) के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मां के डांटने से नाराज होकर सचिन देर रात किसी से कुछ बताए बिना साइकिल लेकर डिगरी नहर पुलिया के पास आया था। पुलिया के पास साइकिल खड़ा करके अप रेलवे लाइन पर आ रही तेज रफ्तार ट्रेन के आगे रेल पटरी पर अपना सिर रखकर लेट गया था। ट्रेन आने पर उसका सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौत हो गई। पुत्र सचिन के आत्महत्या की खबर सुनते ही मां इंदु देवी बेसुध होकर रोने बिलखने लगी। जीआरपी चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।