फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   angry villagers blocked the road

नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

Wed, 21 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 21 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
angry villagers blocked the road
शहर से सटा रौजा ओवर व्रिज के पास पानी निकासी को लेकर चक्का जाम करते ग्रामीण।
नगर के कई मुहल्लों के लोग पिछले एक पखवारे से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे थे। संबंधित अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर बुधवार को मुहल्लावासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने गाजीपुर-मऊ मार्ग पर ओवरब्रिज के पास चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर एक घंटा बाद किसी तरह से जाम समाप्त कराया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में आने वाले सदर विकास खंड के राईनी कालोनी, खोया मंडी, रौजा सहित अन्य कई मुहल्लों में कई दिनों से जलजमाव की समस्या से उत्पन्न हो गई थी। हालत यह था कि जहां मार्गों पर पानी लगा हुआ है, वहीं कई लोगों के घर में पानी घुसा हुआ है। इसकी वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मजबुरीवश लोग गंदे पानी के बीच से आवागमन कर रहे थे। छोटे बच्चों को गोद में लेकर पानी से पार करा रहे हैं। एक तरफ पानी में जहरीले जंतु निकलने को लेकर लोग भयभीत है, वहीं पानी से उठ रही दुर्गंध से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है।
विज्ञापन

 
लोगों द्वारा जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग करने के बाद भी समाधान नहीं कराया गया। इसको लेकर आज समस्या से परेशान लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब नौ बजे समस्या से परेशान दर्जनों महिला-पुरुष और बच्चे घरों से निकल पड़े और रौजा के पास ओवरब्रिज पर चक्काजाम कर दिया और जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जाम कर रहे लोगों का कहना था कि एक तरफ जहां हम लोग गंदे पानी के बीच जीवन बीताने को मजबूर है, वहीं बार-बार कहने के बाद   भी अधिकारी हम लोगों की परेशानी को दूर करने का काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी, लेकिन जाम करने वाले किसी सक्षम अधिकारी को मौके पर बुलाने की जिद्द पर पड़े।

मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम विजयशंकर तिवारी ने लोगों को इस बात की भरोसा दिलाया कि पम्प लगवाकर पानी निकलवा दिया जाएगा। इस पर एक घंटा बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। जाम की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed