फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Angry municipal workers blocked the road, asking action against policeman

पिटाई से नाराज पालिका कर्मियों ने लगाया जाम

Tue, 01 Jun 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Angry municipal workers blocked the road, asking action against policeman
नगर पालिका कार्यालय के सामने मंगलवार को एक पुलिस कार्मिक द्वारा नगर पालिका के ड्राइवर की पिटाई करने से नाराज पालिका कर्मियों ने तहसील तिराहे को जाम कर दिया। पत्रक सौंप पालिका कर्मियों ने चेताया कि अगर दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। चेयरमैन एवं अधिशासी अधिकारी के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ, करीब दो घंटे बाद आवागमन सुचारु होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पालिका कार्यालय के पास पानी टैंकर हटाने के लिए जैसे चालक मोहसिन खां आया। उसी समय एक सिपाही ने बेवजह उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पालिका के कर्मचारियों ने दोपहर 11 बजे तहसील तिराहे पर पानी का टैंकर और ट्रैक्टर ट्राली लगाकर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल अशेषनाथ सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और सिपाही की गलती मानने से इंकार कर पीड़ित कर्मचारी को ही दोषी बताने का प्रयास करने लगे। इससे कर्मचारी और भड़क गए। पालिका कर्मियों द्वारा जाम लगाने के चलते दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। आरोप है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस द्वारा जिन दुकानों को खोलने का आदेश नहीं था दुकानदारों से सुविधा शुल्क लेकर पूरे दिन खोलने की इजाजत देने और प्रति दिन छोटे और कमजोर दुकानदारों को परेशान करने का आरोप लगाने लगे। इधर जाम की सूचना पर चेयरमैन शमीम अहमद और ईओ यदुनाथ के समझाने पर कर्मचारियों ने दोपहर एक बजे जाम समाप्त किया। कर्मचारी नेता डा. राजकुमार रावत ने पत्रक देकर मांग किया कि दोषी पुलिस कर्मी रामसागर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो नपा कर्मी काम बंदकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर डा. राजकुमार रावत, राजेंद्र ग्वाल, जमालुद्दीन खां, फिरोज अंसारी, शिवानंद राय, सत्यम कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed