फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Angry man climbed tower due to lack of police action in Ghazipur

शोले मूवी सा नजारा: टावर पर चढ़ा शख्स, घंटे भर चला हाई वोल्टेज ड्रामा फिर उतरा नीचे; वजह जान रह जाएंगे हैरान

Sat, 14 Jun 2025 05:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 14 Jun 2025 05:01 PM IST
सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हैरान करने वाला वाक्या सामने आया। यहां एक शख्स टावर पर चढ़कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगा।

विज्ञापन
Angry man climbed tower due to lack of police action in Ghazipur
टावर पर चढ़ा शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मछली चोरी की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से क्षुब्ध होकर एक युवक शनिवार को चंडी माता मंदिर के पास स्थित 200 फीट ऊंचे जिओ टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान बसुहारी निवासी दरोगा बिंद (45) के रूप में हुई है। युवक ने टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर युवक टावर से उतरा।  

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी गांव स्थित पोखरे से एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा कथित रूप से मछली मार ली गई थी। दरोगा बिंद ने आरोप लगाया कि पोखरे में मछली पालन का पट्टा वर्ष 2016 से महजीवी सहकारी समिति चक्काबांध के नाम से आवंटित है, और वह वर्षों से इसकी देखरेख कर रहा है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Kashi Vishwanath Dham: भोले की भक्ति में डूबे संत मोरारी बापू, काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा बिंद ने बताया कि हाल ही में एक व्यक्ति ने पोखरे से करीब 30 हजार रुपये मूल्य की मछली चुरा ली। जब उसने इसकी शिकायत थाने में की, तो पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन तो दूर, शिकायत भी दर्ज नहीं की। इससे आक्रोशित होकर दरोगा बिंद शनिवार को टावर पर चढ़ गया और आत्मघाती कदम उठाने की धमकी देने लगा। इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

एसडीएम ज्योति चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर, उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने काफी देर तक युवक को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार उच्चाधिकारियों को बुलाने और मछली चोरी के आरोपी पर सख्त कार्रवाई तथा हुए नुकसान की भरपाई की मांग पर अड़ा रहा। 

करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन द्वारा न्याय का आश्वासन दिए जाने पर दरोगा बिंद टावर से नीचे उतरा। उसके सकुशल नीचे उतरते ही पुलिस व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि युवक की शिकायत की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उचित एवं न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed