फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Angered by the scolding, the young man hanged himself on the noose

डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान

Mon, 07 Jun 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Angered by the scolding, the young man hanged himself on the noose
खानपुर। थाना क्षेत्र के गोरखा गांव के बाहर पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर रविवार की देर रात जान दे दी। सोमवार की सुबह पेड़ से युवक का शव लटका देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

गोरखा गांव निवासी सूरज राजभर (20) पेंटर का काम करता था। देर शाम वह अपने साथियों के साथ पार्टी मनाकर घर लौटा तो किसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे डांट दिया। वह नाराज होकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह उसका शव बागीचे में आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामे की औपचारिकता पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के बाद परिवारीजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम छा गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed