{"_id":"6aa0632548d012ef4508bfe8","slug":"anganwadi-workers-playing-a-role-in-implementing-schemes-on-the-ground-omprakash-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-159798-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं को जमीन पर उतारने में भूमिका निभा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता : ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं को जमीन पर उतारने में भूमिका निभा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता : ओमप्रकाश
विज्ञापन
रायफल क्लब सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते प्रदेश के पंचायती
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह बात प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को राइफल क्लब सभागार में कही। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सम्मान तथा सुपोषित हुए बच्चों के माता-पिता एवं महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका वास्तविक लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। साथ ही नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया।
जखनिया विधायक बेदी राम ने कहा कि आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को जो सम्मान दिया जा रहा है, यह उनके कार्यों की प्रतिबद्धता के लिए दिया जा रहा है। जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ मां ही स्वस्थ परिवार की नींव रखती है और स्वस्थ बच्चे ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेंद्र राजभर, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी ओमप्रकाश, एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद आदि मौजूद रहे।
इन्हें किया गया पुरस्कृत
-समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। वहीं कुपोषण से सुपोषित बच्चों बाबा, यश, ऊर्सा फातिमा, सरस्वती, लाडो, शिवम कुमारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम सिंह, मधुबाला, सीमा मौर्य, पुनीता कुशवाहा, सीमा यादव, अनीता देवी लक्ष्मी देवी, आशिया खातून, शीला देवी, मुख्य सेविका मीना कुमारी, कंचन कुमारी, मंजू सिंह सहित को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
-