फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anganwadi centers seem to be dying

Ghazipur News: दम तोड़ते नजर आ रहे आंगनबाड़ी केंद्र

Wed, 08 Mar 2023 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers seem to be dying
सरकार द्वारा संचालित छोटे बच्चों के पढ़ाई लिखाई एवं स्वास्थ्य सेवाओं की देखभाल के लिए संचालित हो रही आंगनबाड़ी केंद्र दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में देखने को मिल रहा है, जहां बीते 2005 से बनकर तैयार आंगनबाड़ी केंद्र बिल्कुल जर्जर अवस्था में हो गया है। ना तो इसमें बच्चों की पढ़ाई लिखाई होती है और ना ही कोई अधिकारी इसकी सुध लेने वाला है। भवन के जर्जर होने से यह अराजकतत्वों का अड्डा बन गया है। ऐसे में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शासन का उद्देश्य पूर्ण होता नहीं दिख रहा है।गांव के संजय कुमार का कहना है कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण आंगनबाड़ी केंद्र से बद से बदहाल अवस्था में पहुंच गया है। तुलसीराम ने बताया कि लाखों रुपये की लागत से गांव के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बनाया केंद्र भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। रासबिहारी भारती का कहना था अधिकारी इस पर ध्यान देने के बजाय मौन साधे बैठे हैं। राजू कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के अभाव में बच्चों को प्राइवेट शिक्षकों के यहां भेजना पड़ रहा है, भवन के जर्जर होने से कोई भी कार्यकर्ता इसमें जाने से कतरा रहा हैं। इस संबंध में बीडीओ भदौरा राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था इसको देख कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed