फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anarchists tore the flag poster of BJP's campaign vehicle

अराजकतत्वों ने भाजपा के प्रचार वाहन का झंडा पोस्टर फाड़ा

Fri, 18 Feb 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Anarchists tore the flag poster of BJP's campaign vehicle
खानपुर। थाना क्षेत्र के सराय सुल्तान राजभर बस्ती के बाहर शुक्रवार को खड़ी पिकअप पर लगे भाजपा के झंडे और पोस्टर को अराजकतत्वों ने फाड़ दिया। सैदपुर के प्रत्याशी सुभाष पासी की पत्नी रीना पासी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के चल रहे प्रचार अभियान के तहत भाजपा के सैदपुर प्रत्याशी सुभाष पासी की पत्नी रीना पासी और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मीरा श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं के साथ सराय सुल्तान राजभर बस्ती में प्रचार करने पहुंची थीं। गांव के बाहर प्रचार वाहन खड़ा था। इसी दौरान कुछ अराजकतत्व वहां पहुंचे और वाहन पर लगा झंडा और पोस्टर को फाड़ दिए। चालक ने इसकी सूचना रीना पासी को दी। जब तक लोग गांव के बाहर खड़ी पिकअप के पास पहुंचते अराजकतत्व वहां से फरार हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया मामले की छानबीन करने के साथ अराजकतत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed