फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anarchists set fire to the load of paddy and straw

Ghazipur News: अराजकतत्वों ने धान की बोझ और पुआल में लगाई आग

Sat, 09 Dec 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Anarchists set fire to the load of paddy and straw
गाजीपुर। जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात और शनिवार को अराजक तत्वों ने धान के करीब 200 बोझ और पुआल को आग के हवाले कर दिया। पीड़ित किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

दुल्लहपुर : धामूपुर गांव निवासी किसान कांता राम बटाई पर खेत लेकर धान की फसल काटकर बोझ बांधकर घर के पास रखे थे। दो दिनों तक हुई बारिश में धान की बोझ भींग गए थे। किसान तेज धूप में सुखाकर धान के बोझ पीटकर अनाज निकालने की तैयारी में जुटे थे कि अराजक तत्वों ने आग लगा दी। अगलगी में 200 बोझ धान जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। गहमर : कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के ग्राम प्रधान के रखे पुआल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने बताया कि धन काटकर पशुओं के लिए दरवाजे के बाहर पुआल रखा गया था। देर रात गांव के ही दो युवकों ने उसमें आग लगा दी। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed