फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anand Vihar lasted superfast Suheldev

आनंद विहार चली सुहेलदेव सुपरफास्ट

Thu, 14 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Anand Vihar lasted superfast Suheldev
रेल को हरी झंडी दिखाई। - फोटो : अमर उजाला
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर राजा सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रवाना किया। यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन गाजीपुर सिटी आनंद विहार टर्मिनस के बीच चलेगी। उन्होंने कहा कि हफ्ते में तीन दिन चलने वाली छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस को भी 25 अप्रैल से सप्ताह में पांच दिन चलाया जायेगा।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि रेलवे यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने में लगा है। राजा सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त एलएचबी कोच लगाये गये हैं। जून 2016 में गाजीपुर सिटी स्टेशन पर वाशिंग पिट का कार्य पूरा हो जाने के बाद इस ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाई जाएगी। तब ट्रेनों के ट्रेनों के रखरखाव का बेहतर प्रबंध हो पाएगा। यहां से देश के विभिन्न क्षेत्रों के लिये और भी गाड़ियां चलाई जा सकेंगी। मऊ में कोचिंग टर्मिनल का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि आमान-परिवर्तन, दोहरीकरण, नई रेल लाइनों का निर्माण, विद्युतीकरण एवं रेल प्रशिक्षण एवं उत्पादन प्रतिष्ठानों की स्थापना पर जोर दिया जा रहा है। गाजीपुर-औड़िहार, छपरा-बलिया, बलिया-गाजीपुर, औड़िहार-मंडुवाडीह रेल खंडों का दोहरी करण और छपरा-गाजीपुर, वाराणसी-इलाहाबाद खंड का विद्युतीकरण तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औड़िहार-भटनी, औड़िहार-जौनपुर, फेफना-इंदारा एवं मऊ-शाहगंज रेल खंडों का दोहरीकरण, इंदारा-दोहरीघाट, बहराईच-मैलानी रेल खंडों का आमान परिवर्तन तथा बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर, सहजनवा-दोहरीघाट एवं काशीपुर-धामपुर के बीच नई रेल लाइन के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। इस वर्ष जौनपुर-औड़िहार, भटनी-औड़िहार, बलिया-मऊ-शाहगंज रेल खंडों का विद्युतीकरण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा रेलवे क्रासिंग पर कई ओवर ब्रिज और सबवे बनाए जाएंगे।

इंदारा-दोहरीघाट के आमान परिवर्तन एवं दोहरीघाट-सहजनवा नई बड़ी लाइन निर्माण पूरा होेने से पूर्वांचल में ट्रेनों के संचालन की और सुविधा हो जाएगी।  मऊ के सांसद हरिनारायण राजभर एमएलसी केदारनाथ सिंह, चेत नारायण सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, विधायक उपेन्द्र तिवारी, अखिलेश सिंह, राजेश्वर सिंह, अजय राय दारा, नरेन्द्र सिंह, मौजूद रहे। संचालन मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव और धन्यवाद ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक एसके कश्यप ने किया।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने बताया कि ट्रेन गाजीपुर सिटी से जौनपुर-सुल्तानपुर होते हुए आनंद विहार टर्मिनस तक चलेगी। 22419 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलायी जायेगी। आनंद विहार से 22420 नंबर की ट्रेन मंगलवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को चलेगी। इसमें  साधारण श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के एक-एक कोच लगेंगे। इसमें पावर कार सहित 17 कोच होंगे।  इसका रखरखाव आनंद विहार टर्मिनस पर किया जायेगा।


गाजीपुर से 5.30 पर चलकर ट्रेन अगले दिन सुबह 8.10 पर आनंद विहार पहुंचेगी। यह गाड़ी औडिहार 6.22, जौनपुर 7.25, जफराबाद 7.40 और लखनऊ 11.50 बजे पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर दो से 10 मिनट तक का ठहराव होगा। आनंद विहार से ट्रेन शाम 6.45 पर चलकर सुबह 9.15 पर गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। 3.10 पर लखनऊ, 7.10 पर जफराबाद, 7.40 पर जौनपुर और 8.40 पर औड़िहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed