फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   An OPD and a 10-bed ward have been prepared at the medical college for swine flu patients.

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के पीड़ितों के लिए पांच से ओपीडी, 10 बेड का वार्ड तैयार

Wed, 02 Sep 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
An OPD and a 10-bed ward have been prepared at the medical college for swine flu patients.
गाजीपुर। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। मेडिकल कॉलेज के 300 बेड अस्पताल में 5 सितंबर से स्वाइन फ्लू की ओपीडी शुरू हो जाएगी। वहीं, आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से मरीजों की जांच होगी। यही नहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10 बेड भी मरीजों के लिए सुरक्षित किया गया है। साथ ही डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव तो कभी तेज बारिश व धूप का असर सेहत पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों को तत्काल डॉक्टरों का परामर्श मिले, इसके लिए 300 बेड अस्पताल में 5 सितंबर से ओपीडी संचालित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही 10 बेड भी स्थापित करा दिया गया है। वहीं, मरीजों की जांच के लिए आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन टेस्ट किट भी पर्याप्त मात्रा उपलब्ध हो चुका है, इससे एक ही छत के नीचे मरीजों की जांच और उपचार की पूरी व्यवस्था मिल सके। हालांकि जनपद में स्वाइन फ्लू के कोई मामले सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी पर भी बेड सुरक्षित करने की शुरू हुई तैयारी
एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि विभाग अलर्ट मोड पर है। जिले के 16 सीएचसी पर भी बेड सुरक्षित करने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। साथ ही जांच के लिए किट उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वहां आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के लक्षण
- शरीर का तापमान अचानक बढ़ना और ठंड लगना।
- सूखी खांसी और गले में खराश या दर्द।
- मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द।
- अत्यधिक कमजोरी महसूस होना और सिर में तेज दर्द।
- नाक बहना या बंद होना और कुछ मामलों में उल्टी या दस्त।
- सांस लेने में तकलीफ, सीने में लगातार दर्द और ऑक्सीजन का स्तर कम होना।
---
ऐसे करें बचाव
0 साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं या सैनिटाइजर का उपयोग करें।
0 भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और मास्क का प्रयोग करें।
0 जो लोग बीमार हैं या जिन्हें सर्दी-खांसी है, उनसे उचित दूरी रखें।
0 खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल या टिश्यू पेपर से ढकें।
0 डॉक्टर की सलाह पर फ्लू का टीका (वैक्सीन) लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed