{"_id":"6996170cd755c4cfee0243d2","slug":"an-800-meter-long-embankment-will-be-built-at-a-cost-of-one-crore-rupees-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-147442-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एक करोड़ से बनेगा 800 मीटर लंबा तटबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एक करोड़ से बनेगा 800 मीटर लंबा तटबंध
विज्ञापन
गाजीपुर। जमानिया के बलुआ घाट पर तटबंध का निर्माण होगा। इसकी लंबाई करीब 800 मीटर होगी। इसके निर्माण पर एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। तटबंध का निर्माण होने से जमानिया नगर को कटान व बाढ़ से बचाव होगा। तटबंध के निर्माण को लेकर शासन की ओर से बजट स्वीकृत कर दिया गया है। जब-जब मानसून के समय गंगा उफान पर आती है, तो जमानिया नगर का बलुआ घाट बाढ़ व कटान से प्रभावित होता है। इसको देखते हुए जमानिया नगर पालिका प्रशासन की ओर से बलुआ घाट पर तटबंध निर्माण को लेकर वर्ष 2025 में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए बजट जारी कर दिया गया है।
बजट जारी होने के बाद जमानिया नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। बलुआ घाट पर तटबंध निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया संपन्न कर ली गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमानिया नगर पालिका प्रशासन निर्माण कार्य की कवायद में जुटा हुआ है। वहीं तटबंध का निर्माण होने से बलुआ घाट के सुंदरीकरण में भी इजाफा होगा। तटबंध निर्माण होने की प्रक्रिया शुरू होने से नगर की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है।
बलुआ घाट पर तटबंध का निर्माण कार्य होगा। इसकी शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। तटबंध का निर्माण होने से बाढ़ व कटान की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। - संतोष कुमार, ईओ जमानिया नगर पालिका