फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Amrit Mahotsav celebrated in Shaheed Park

शहीद पार्क में मनाया गया अमृत महोत्सव

Fri, 13 Aug 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Amrit Mahotsav celebrated in Shaheed Park
अमृत महोत्सव के दौरान धामूपुर गांव स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में उनकी प्रतिमा को सलामी दे - फोटो : GHAZIPUR
धामूपुर गांव स्थित परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहीद पार्क में 92 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा शुक्रवार को 75 वें स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान 92 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडटों ने धामूपुर स्थित अब्दुल हमीद की मूर्ति की साफ-सफाई की। इस मौके पर कमांडिंग आफिसर कर्नल सुगंध शर्मा ने 92 बटालियन एनसीसी ने कैडटों को परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 10 सितंबर 1965 को पाकिस्तानी सेना ने चीमा गांव के आगे एक महत्वपूर्ण क्षेत्र पर पैटर्न टैंकों को एक रेजिमेंट के साथ हमला किया। निडर कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद ने दुश्मनों के टैंकों पर फायरिंग करते रहे और अपने आरसीएल से नष्ट कर दिया। ऐसा करते समय वह दुश्मन के उच्च विस्फोटक गोले से घायल होने के साथ शहीद हो गए। मरणोपरांत परमवीर चक्र के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल डा. चंद्रपाल सिंह, लेफ्टिनेंट आरपी यादव, सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह, पीजी कालेज के एनसीसी आफिसर डा. डीआर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed