फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Among cadets assault, half a dozen injured

कैडेट्स के बीच मारपीट, आधा दर्जन घायल

Sat, 20 Jun 2015 11:50 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Sat, 20 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Among cadets assault, half a dozen injured
शहर के पीजी कालेज मैदान पर शनिवार की शाम करीब 5 बजे सीनियर छात्रों ने जूनियर कैडेटों की जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में आधा दर्जन कैडेट घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इस मामले में पुलिस ने एक छात्र को
विज्ञापन


हिरासत में लिया है। पीजी कालेज मैदान पर जिले के एनसीसी कैडेटों का प्रशिक्षण कई दिनों से चल रहा है। शुक्रवार को एक छात्र का 11 सौ रुपये चोरी हो जाने के मामले में कैडेटों के बीच मारपीट हुई थी। इसी मामले के शनिवार शाम
विज्ञापन


कोसीनियर कैडेटों ने जूनियर कैडेटों पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से जमकर कैडेटों की पिटाई की। घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी मौके पर पहुंचे और छात्रों को
विज्ञापन
विज्ञापन


समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद घायल कैडेटों को पुलिस जिला अस्पताल लाई, जहां उनकी मरहम-पट्टी कराई गई। घायलों में मोनू यादव, रणवीर यादव, शशिकांत दुबे, संदीप यादव, संतोष यादव, सुरेंद्र कुुमार शामिल हैं। घटना


 की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण पुलिस कर्मियों के साथ ही पीजी कालेज पहुंचे। छात्रों से शांति व्यवस्था कायम रखने की बात कहते हुए कहा कि अगर दोबारा छात्रों के किसी गुट ने बवाल किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मौके पर कुछ पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed